आंध्र प्रदेश के बापटला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला. इस घटना से मृतका सुभाषिनी के परिजन ने आरोपी पति हरीश के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. वे सड़क पर बैठ गए और न्याय की मांग की. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आगे की जांच जारी है.
चेरुवुजमुलापलेम के हरीश और सुभाषिनी की शादी 2014 में हुई थी और उनके बच्चे भी हैं. हालांकि, पिछले कुछ समय से उनके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा था. उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे. रिश्तेदारों द्वारा सुभाषिनी के चरित्र को लेकर फैलाई गई अफवाहों ने हरीश के मन में गहरा संदेह पैदा कर दिया था.
News Wani
