Breaking News

“प्रेमी ने पकड़े पैर, पत्नी ने की पति की हत्या फिर भांजे संग बनाएं संबंध ; बलराम हत्याकांड में पत्नी का कबूलनामा”

शाहजहांपुर में अफेयर में बाधा बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी भांजे के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हसिया भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला का अपने भांजे से दो साल से अफेयर था। महिला ने पूछताछ में बताया पति को हमारे अफेयर की जानकारी हो गई थी। वह मुझे पीटता था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने का फैसला किया गया। सोते समय भांजे के साथ मिलकर उसे मार डाला। भांजे ने पति का पैर पकड़ा और मैंने हंसिए से गर्दन रेत दी। बच्चों के जागने पर कहा पापा के सुई लगा रहे हैं।

अब जानिए पूरा मामला…: भटपुरा चंदू गांव में गुरुवार सुबह बलराम का शव उसके घर के बरामदे में चारपाई पर खून से लथपथ मिला था। उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। भाई राजू ने जब आवाज लगाई तो पत्नी पूजा रोते हुए बाहर आई। कहा- पता नहीं ये सब कैसे हो गया।

भाई ने भाभी और प्रेमी पर दर्ज कराई एफआईआर: राजू को अपनी भाभी पूजा पर शक था। उसे पता कि पूजा का मेरे भांजे हरदोई निवासी आदेश से अफेयर है। उसने दोनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों के बयान लिए। गांव वालों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने स्कूल के पास से तीनों को किया गिरफ्तार: शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी पूजा, हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के सलेमपुर डररा निवासी उसके प्रेमी भांजे आदेश और वहीं के रहने वाले आरोपी रामचंद्र को एक स्कूल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अब पढ़िए आरोपी पत्नी का कबूलनामा…: पूजा ने पुलिस को बताया- उसका पति के सगे भांजे से करीब दो साल से अफेयर था। इसकी जानकारी जब पति को हुई तो वह मारपीट करने लगा। मारपीट से तंग होकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया था। घटना वाली रात प्रेमी आदेश और उसके एक साथी को घर बुलाया। घर आते ही उसने दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा खोल दिया था। इसके बाद सो रहे पति के प्रेमी आदेश ने पैर पकड़े और मैंने पति की गर्दन को हंसिए से रेत दिया। बच्चों की आंख खुली और जब उन्होंने देखा तो बच्चों को समझा दिया था कि पापा को सुई लगा रहे हैं। वह बीमार हैं। घटना रात करीब 12 बजे हुई थी। उसके बाद पूरी रात पत्नी अपने पति की लाश के साथ घर के अंदर रही। प्रेमी और उसका साथी भाग गया।

पति के साथ संबंध बनाते समय की हत्या: पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी को शाम में ही घर बुला लिया था और उसको छुपा दिया था। रात में जब बच्चे सो गए थे, तब पत्नी ने अपने पति से शारिरिक संबंध बनाने के लिए कहा था। शारिरिक संबध बनाते समय प्रेमी ने चुपके से आकर पति के पैर पकड़े थे। इसी दौरान पत्नी ने हसिये से हमला किया था।

मर्डर न करने पर प्रेमी को दी थी धमकी: पति की हत्या करने के बाद आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ घर के अंदर पड़ी पुआल पर शारिरिक संबंध बनाए थे। आरोपी पत्नी ने हसिया अपने प्रेमी को देकर भगा दिया था। प्रेमी ने हत्या करने से इंकार किया था। महिला ने धमकी दी थी कि हम पति को मार देंगे और इल्जाम तुम्हारे उपर लगा देंगे। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया- अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

About NW-Editor

Check Also

यूपी फतह की जंग तेज: ‘ऊपर मोदी-नीचे योगी’ नारे के साथ BJP मैदान में, अखिलेश का PD+A फॉर्मूला देगा कड़ी टक्कर

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव एक वर्ष बाद फरवरी 2027 में होने हैं, लेकिन इस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *