फतेहपुर। जिला व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारियों के बीच आपसी सद्भाव और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सादर स्नेह निमंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दूबे एवं वरिष्ठ व्यापारी वीरेंद्र साहू द्वारा क्षेत्र के व्यापारी भाइयों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के तहत बाजार क्षेत्र में दुकानदारों से संपर्क कर उन्हें आगामी आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया। इस पहल को व्यापारियों ने सराहा और संगठन के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दूबे ने कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और ऐसे आयोजन आपसी सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देते हैं।

News Wani