संवाददाता: सैयद समीर हुसैन
मुंबई/रबाले (1 अक्टूबर 2025): समाजसेवक कहे जाने वाले योगेश मुंध्रा पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि योगेश ने उसकी गरीबी और मजबूरी का फायदा उठाते हुए मदद करने के बहाने उसे एमआईडीसी रबाले बुलाया और अपनी कार में उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करते हुए उसकी इज्ज़त पर हाथ डाला। विरोध करने पर महिला को मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। महिला के अनुसार, सिर पर चोट लगने के कारण डॉक्टर ने सीटी स्कैन करवाया, जिसमें चोट की पुष्टि हुई। महिला ने घटना के बाद रबाले एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने उसे टालमटोल में घुमाया और एफआईआर दर्ज नहीं की। लगातार कार्रवाई न होने से परेशान महिला ने सुकून महिला सामाजिक संस्था की अध्यक्ष नाज़ गोलंदाज से न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद नाज़ गोलंदाज संस्था की महिलाओं और पीड़िता के साथ 1 अक्टूबर 2025 को मुंबई के आज़ाद मैदान में बेमुद्दत धरना प्रदर्शन पर बैठ गईं।धरने के दौरान अन्य संस्थाओं, महिलाओं और किन्नरों ने भी समर्थन दिया। दबाव बढ़ने पर मंत्रालय से नाज़ गोलंदाज और पीड़िता को बुलावा आगया। और आश्वासन दिया कि रबाले पुलिस को इस मामले को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए जाएंगे और जल्द कार्रवाई होगी। नाज़ गोलंदाज ने आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया, लेकिन चेतावनी दी कि अगर दुर्गा पूजा दशहरे जैसे पवित्र तेवहार खत्म होने के बाद पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन दोबारा शुरू किया जाएगा। अब देखना यह है कि क्या पीड़िता को समय पर इंसाफ मिलेगा या फिर वह भी अन्य महिलाओं की तरह कोर्ट कचहरी और पुलिस स्टेशन के चक्कर लगाने पर मजबूर हो जाएगी।
News Wani
