Breaking News

मिट्टी का ढेर बना मौत का पहाड़: हादसे में 5 लोग दबे, मासूम की गई जान, दो की हालत गंभीर

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में बड़ा हादसा हो गया। घर की पुताई के लिए मिट्टी खोदने के दौरान टीला ढहने से एक महिला सहित चार बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। सभी से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  दरअसल घटना विजयपुर थाना इलाके के लक्ष्मण पुरा गांव के पास की है। बताया जाता है कि सभी लोग दीपावली त्योहार पर घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी लेने गए थे। खुदाई के दौरान यह हादसा हो गया। ढीला के ढहते ही वहां पर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव में जुट गए। घायलों को विजयपुर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृत बालिका का नाम शिवानी, घायलों में आशिकी, अनुष्का का इलाज जारी है।

About NW-Editor

Check Also

रणथंभौर एक्सप्रेस में धुआं और चिंगारियां देख यात्रियों में हड़कंप, रतलाम में 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में गुरुवार को इंदौर-भगत की कोठी रणथंभौर एक्सप्रेस में उस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *