ब्यूरो संजीव शर्मा
इटावा। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम के क्रम में दिनांक 05 फरवरी 2026 को थाना सैफई पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पंचायत सैफई में पहुंचकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया, टीम द्वारा मिशन शक्ति के तहत पंपलेट वितरण किया गया, साथ ही महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता तथा साइबर अपराध से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, इस दौरान उन्हें विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया, पुलिस टीम ने समझाया कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या आपात स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करना चाहिए, घबराने के बजाय सतर्क रहना ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है, अभियान के दौरान पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवा एवं एंबुलेंस 102 व 108, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930, एलपीजी गैस रिसाव हेल्पलाइन 1906 तथा उपभोक्ता अधिकार हेल्पलाइन 1915 की जानकारी दी गई, इसके अतिरिक्त महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा आयुष्मान भारत PMJAY स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया गया, पुलिस टीम द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है, महिलाओं से अपील की गई कि वे इन योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी अपने परिवार, पड़ोस और मित्रों तक अवश्य साझा करें, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया गया, अभियान के दौरान उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं ने पुलिस के इस प्रयास की सराहना की।
News Wani
