वृंदावन में यमुना बनी मौत का जाल: श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 की मौत—कई अब भी लापता

मथुरा के वृंदावन में 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर यमुना नदी में पलट गया। हादसे में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। स्टीमर में सवार सभी पर्यटक पंजाब से घूमने आए थे। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो श्रीबांके बिहार मंदिर से ढाई किमी की दूरी पर है। राहत और बचाव कार्य के लिए सेना आ गई है। स्थानीय 50 गोताखोर भी सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका फ्री इलाज होगा। गाजियाबाद से NDRF की टीम भी वृंदावन आ गई है।

पर्यटक 2 स्टीमर में सवार थे। एक पलट गया, जिस पर 25 से 27 लोग सवार थे। 10 लोगों की मौत हुई है। 12 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। 3 से 5 लोगों के अभी लापता होने की सूचना है। रेस्क्यू टीम लगातार सर्च कर रही हैं।

पर्यटक मनोहर लाल ने बताया- हम सभी पंजाब में लुधियाना, हिसार, और मुक्तेश्वर से हैं। तेज हवा चल रही थी। यमुना नदी के बीच में स्टीमर अचानक तेज हवा से डगमगाने लगा। स्पीड भी बढ़ गई। तभी स्टीमर पीपा पुल (पांटून पुल) से टकराकर पलट गया।

हादसे से जुड़े फोटो देखिए…

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसी जगह स्टीमर पलटा है। पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।
पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।
पुलिस गोताखरों की मदद से लापता लोगों की तलाश कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

“यमुना एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू कंटेनर की टक्कर से कुचले यात्री, सड़क पर बिखरी लाशें 6 लोगों की मौत”

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस से उतरकर खड़े यात्रियों को तेज रफ्तार कंटेनर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *