Breaking News

योगी ने विपक्ष को दिखाया आईना

देश और राज्यो की सियासत में एक बार फिर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् को लेकर बड़ा सियासी और वैचारिक विवाद खड़ा हो
गया है। मैं नफीस जाफरी आपको यह बता दूं कि केंद्र सरकार के ऐलान के बाद प्रदेश में अब सभी शिक्षण संस्थानों, मदरसों और सरकारी कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के सभी 6 छंदों का गायन अनिवार्य किया जाएगा। जिसके बाद बेंगलुरु की जामिया मस्जिद के चीफ इमाम मौलाना इमरान मकसूद ने सभी स्कूलों और मदरसों में वंदे मातरम् गाना जरूरी करने वाले सरकारी ऑर्डर पर एतराज जताया है। एक बयान में मौलवी ने कहा कि मुस्लिम कम्युनिटी नेशनल एंथम
(जन गण मन) का बहुत सम्मान करती है और उसकी इज्जत बनाए रखती है, लेकिन वंदे मातरम को लेकर उन्हें कुछ दिक्कतें हैं। उन्होंने बताया कि गाने में कुछ लाइनें देवी दुर्गा की पूजा का जिक्र करती हैं, जो इस्लामिक मान्यताओं के खिलाफ है, क्योंकि इस्लाम सिर्फ अल्लाह की इबादत की इजाजत देता है। तो वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम को गाने को लेकर शुरू हुए विवाद और अलग-अलग दलों के द्वारा इसका विरोध करने को लेकर सदन में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सदन में बोलते हुए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वंदे मातरम का विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए सदन में कहा कि ये वो लोग हैं जो बाबर की कब्र में सजदा का समर्थन करते हैं और वंद मातरम का विरोध करते हैं। माफियाओं की कब्र में फतिया पढ़ने के लिए जाते हैं। कांग्रेस और सपा के नेता भी बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ये लोग कह रहे हैं कि वंदे मातरम नहीं गाएंगे। हिंदुस्तान का खाएंगे लेकिन वंदे मातरम नहीं गाएंगे। आपकी पार्टी के ही नेताओं ने कहा है. समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने कहा है। कांग्रेस के भी एक सांसद ने कहा है। अगर आप ऐसे सांसदों के बयान का विरोध करते हैं तो मैं आपका स्वागत करता है. पार्टी में ये लागू होना चाहिए, जैसे की हम कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में कोई भी वंदे मातरम का अपमान नहीं कर सकता। उसी तरह कांग्रेस और दूसरी पार्टियों में भी ये नियम बनना चाहिए। और जो व्यक्ति वंदे मातरम का विरोध करता है उसे कान पकड़कर और धक्का मारकर पार्टी से बाहर करना चाहिए। समाजवादी पार्टी को भी इस बात की घोषणा करना चाहिए। वंदे मातरम का जो विरोध करेगा उसे वही जाना चाहिए जहां उसे वंदे मातरम के स्वर का विरोध करने वाला मिलता हो। हिंदुस्तान की धरती पर तो उसे रहने का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अचानक
प्रदेश का परसेप्शन खराब नहीं हुआ था। यही आचरण था, जिस आचरण से बिटिया घबराती थी और व्यापारी कारोबार समेटता थाउसकी एक झलक अभिभाषण के दौरान भी यहां पर देखने को मिल रही थी और वह किसी भी स्थिति में मुझे नहीं लगता है कि प्रदेश का कोई भी व्यक्ति उसको स्वीकारेगा। आपकी बात व्यवहारिक थी और आप व्यवहारिक बात बोलने का प्रयास भी करते हैं, अलग विषय है कि आपके हाथ बंधे हुए हैं, लेकिन आपकी बातों को सुनकर के मुझे ये चीजें लग रही थीं, मैं आपकी सभी बातों का जवाब भी दूंगा, और जो ग़ालिब ने भी कहा था, कि ग़ालिब उम्र भर मैं ये भूल करता
रहा, धूल चेहरे पर थी और आईना साफ़ करता रहा। इस बात को लेकर मुझे यही लगा कि आप इसीलिए सदन में उपस्थित नहीं हुए थे क्योंकि आपके नियंत्रण से बाहर समाजवादी पार्टी के सदस्य रहे होंगे। इसलिए आपने कहा होगा कि अब इन उच्छृंखलों के बीच में रहने से अच्छा है कि हम स्वयं बाहर रहें, लेकिन आचरण जो भी था वो अच्छा नहीं था। वो अच्छा आचरण नहीं था और उस अच्छे आचरण की .ष्टि से आज इस सदन की अभिभाषण की शुरुआत मैं यहीं से करता हूं.आप सनातन की बात कर रहे थे,सनातन धर्म के सबसे बड़े व्याख्या कार हैं वो महर्षि वेदव्यास जी हैं,उन्होंने वेदों को लिपिबद्ध करके आने वाली पीढ़ी को दिया।

About NW-Editor

Check Also

योगी की सीएम युवा योजना युवाओं के लिए शानदार अवसर

उत्तर प्रदेश अब सिर्फ खेती और किसानी का स्टेट नहीं रहा है, बल्कि यह भारत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *