Breaking News

घर की बहू निकली जल्लाद: सास के साथ किया ऐसा कांड, सुनकर दंग रह जाएंगे आप!

 

महाराष्ट्र के जालना जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने झगड़े के बाद अपने घर में अपनी सास की कथित तौर पर हत्या कर दी और वहां से फरार हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जब्त करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी की है। मंगलवार को महिला ने सास की हत्या की और वहां से फरार हो गई। पुलिस ने महिला की तलाश की और बुधवार को उसे परभणी शहर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला का नाम प्रतीक्षा है और उसका विवाह छह महीने पहले आकाश शिंगारे से हुआ था। आकाश लातूर में एक निजी कंपनी में काम करता है और महिला अपनी सास सविता शिंगारे के साथ जालना की प्रियदर्शनी कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी।

पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र वाघ ने बताया कि मंगलवार रात दोनों महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान प्रतीक्षा ने कथित तौर पर अपनी सास का सिर दीवार से भिड़ा दिया और बाद में चाकू से उस पर हमला किया। इस हमले में सास की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इसके बाद प्रतीक्षा ने शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग में रखा, लेकिन वजन अधिक होने के कारण वह बैग उठा नहीं पाई और बुधवार सुबह करीब छह बजे घर से फरार हो गई।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वह अपने पैतृक शहर परभणी के लिए ट्रेन में सवार हो गई। उन्होंने बताया कि मकान मालिक को बैग में शव मिला और उसने स्थानीय पुलिस को सूचित किया। वाघ ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे परभणी से गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि महिला की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र में अपराध बेलगाम: 5 महीनों में 1.6 लाख केस, रोज़ाना 6 हत्याएं, 3500 बलात्कार, कानून-व्यवस्था ध्वस्त

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता (एलओपी) अंबादास दानवे ने राज्य में बिगड़ती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *