Breaking News

युवा विकास समिति ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

– असहायों को कंबल वितरित करते समिति के पदाधिकारी।
फतेहपुर। एकाएक बढ़ती ठंड से तांबेश्वर मंदिर के बाहर कंपकंपा रहे असहायों के बीच कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण के दौरान युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि यह निश्चय किया कि जितना हो सके अब असहायों को ठंड से मरने से बचाएंगें। संगठन के सदस्य सार्वजनिक स्थलों पर घूम-घूमकर जरूरतमंद असहायों के बीच गर्म कपड़े व कंबल का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य विगत छह साल से किया जा रहा है। कंबल वितरण को लोगों ने सराहनीय कदम बताया। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है। एक ओर जहां ठिठुरती ठंड में रजाई एवं कंबल के सहारे घरों में लोग सो जाते है लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंडी रात गुजारते हैं। असहायो पर सबकी दया नहीं होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुण्य कार्य करते हैं। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, आफताब, संजय दत्त द्विवेदी, श्याम तिवारी, दीप कुमार, विकास श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मांग पूरी न हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे ठगी पीड़ित

– ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार की बैठक में हुई चर्चा – नहर कालोनी में बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *