Breaking News

मोहनलालगंज का युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज…..

  • दो साल पहले हुए हादसे के बाद युवक लापता, मानसिक स्थिति भी थी ठीक नहीं…

सवाददाता: विनय मिश्रा
मोहनलालगंज। लखनऊ,मोहनलालगंज के मौरावां रोड निवासी एक युवक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के मुताबिक युवक की मानसिक हालत पिछले दो साल से ठीक नहीं थी, जिसका कारण पहले हुआ सड़क हादसा बताया जा रहा है। घटना के बाद से परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।मोहनलालगंज पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मोहनलालगंज कस्बे में मौरावां रोड के रहने वाले मैकूलाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र विकास कुमार (28) दस दिन पूर्व सुबह करीब 9 बजे घर से मसाला लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले 12 दिनों से लापता है।परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले हुए एक सड़क हादसे के बाद से विकास मानसिक रूप से विक्षिप्त रहने लगा था और अक्सर परेशान रहता था।विकास अपने पीछे पत्नी लज्जावती और 5 वर्षीय बेटी जानवी को छोड़ गया है। बेटे के लापता होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश कराई जाए।वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

लव मैरिज की सजा! लखनऊ में दामाद की हत्या, आरोपी ससुर गिरफ्तार, इलाके में सनसनी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके आशियाना के सेक्टर-1 में दिल दहला देने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *