गाजिपूर। सेवराई तहसील के अंतर्गत उसिया मिनी स्पोर्टिंग मे 7 सेट फुटबॉल प्रतियोगिता किया गया इस प्रतियोगिता का पहला मैच जबुरना बनाम रकसहा खेला गया जबुरना ने खेल के पहले हाफ में गोल कर अपने टीम को बढत दीला दी लेकिन रकसहा खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए दूसरे हाफ मे गोल कर बराबरी कर दी। दोनों टीमों ने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के ऊपर गोल का प्रयास करते हुए दोनों टीम ने एक-एक गोल बराबरी पर रही। कमेटी ने निर्णय लिया दोनों टीमों का ट्राई बेकर कराई जाए कराई जाए जिसमें रकसहा 1 -0 से मैच जीत ली। इस मैच के मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रत्याशी तुफैल खान जमीदार रहे। इसी बीच उसिया के मूल निवासी बहुजन समाज पार्टी के उप जिलाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी जमानिया विधानसभा के प्रत्याशी परवेज खान भी मौजूद रहे इस मैच के मुख्य अतिथि तूफान खान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। इस मैच में भदौरा 4 जिला पंचायत सदस्य आशु भी मौजूद रहे। कमेटी के तमाम सब लोग मौजूद रहे इस मैच के कॉमेंटेटर चुन्नू और परवेज खान रहे।
News Wani
