– भाजपा जिलाध्यक्ष, सीएमओ व सीएमएस ने किया उद्घाटन, नौ ने किया रक्तदान
– रक्तदाता को प्रशस्ति पत्र देते भाजपा जिलाध्यक्ष, सीएमओ व रेडक्रास चेयरमैन।
फतेहपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती व भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती की पूर्व संध्या पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश उपस्थित रहें। शिविर का शुभारंभ अतिथियों व सविता समाज उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने फीता काटकर किया गया। सर्वप्रथम नेताजी सुभाषचंद्र बोस व भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों को बैज अलंकृत कर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कुल नौ रक्तदान हुए व बीस लोगों ने अगली बार रेडक्रॉस सोसाइटी के शिविर में रक्तदान हेतु रजिस्ट्रेशन कराया। रक्तदानियों में संजय सिंह, शिवप्रसाद, शशि सेन, मनोज कुमार, रजोल सिंह, ज्ञान सिंह ठाकुर, कुलदीप सिंह, अरविंद कुमार, इरफान शामिल रहे। रक्तदानियों को अतिथियों व रेडक्रास चेयरमैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। शिविर से पूर्व पत्थरकटा चौराहे पर स्थित सुभाष चंद्र बोस चौक में सर्वप्रथम सफाई की तत्पश्चात उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सविता समाज उत्थान सेवा संस्थान के अध्यक्ष शंकरलाल, शिवप्रसाद, राम किशोर, अशोक कुमार फौजी, छोटकू, संगीता सेन, रेडक्रॉस परिवार से सचिव अजीत सिंह, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, लालजी श्रीवास्तव, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, रामप्रकाश मौर्य, केके सिंह, उमेश कुमार, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, बालमुकुंद गुप्ता, वेदप्रकाश गुप्ता, प्रेमचंद्र मौर्य, गोरेलाल, राशिद हुसैन, चैतन्य कुमार, विनय कुमार व जिला अस्पताल रक्तकेन्द्र से डॉ डीके वर्मा, डॉ अभिषेक, अशोक शुक्ल, बृजकिशोर, विनोद, कौशल श्रीवास्तव, शशिप्रकाश, डीएमलटी विद्यार्थी खुशबू, अरुण उपस्थित रहे।

News Wani