Breaking News

प्रिंसिपल के घर कुर्सियां ढुलवा रही 4 छात्राएं चलते ऑटो से गिरीं एक की मौत;

तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में एक सरकारी रेजिडेंशियल गुरुकुल स्कूल की 4 छात्राएं चलते ऑटो से गिर गईं। इनमें 8वीं क्लास की एक छात्रा की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें छात्राएं चलते ऑटो एक-एक करके गिरती दिख रही हैं। इसके बावजूद ऑटो ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी। बताया जा रहा है कि ऑटो में कुर्सियां रखी थीं। छात्राओं से प्रिंसिपल के घर कुर्सियां पहुंचवाने का काम कराया जा रहा था। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल स्टाफ गणतंत्र दिवस समारोह के लिए कुर्सियां लेकर आया था।

जिस बच्ची की मौत हुई है, वह ऑटो से गिरने वाली चौथी छात्रा थी। - Dainik Bhaskar

बच्चियों से ही कुर्सियां उतारने और चढ़ाने का काम कराया जा रहा था। मृतक छात्रा की पहचान संगीता के रूप में हुई है। वह बनसवाड़ा मंडल स्थित अनुसूचित जाति समुदाय के छात्रों के लिए संचालित गुरुकुल स्कूल में पढ़ती थी। वह चौथी बच्ची थी, जो चलते ऑटो से गिर पड़ी। इसके बावजूद ऑटो चालक ने वाहन नहीं रोका और वहां से चला गया। चलते वाहन से गिरने के बाद संगीता को गंभीर हालत में बनसवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले पर प्रशासन की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन और स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *