Breaking News

फतेहपुर में ओवरब्रिज के नीचे मिला गंभीर रूप से घायल युवक, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम; मौत की वजह बनी पहेली

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के हरिहरगंज ओवरब्रिज पुलिस चौकी के समीप एक लगभग 30 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी अपने हमराही सिपाहियों के साथ उसे तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से हुई। जानकारी के अनुसार किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर नरैनी गांव निवासी मंगल का पुत्र शिवबाबू रविवार दोपहर किसी काम से फतेहपुर शहर आया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वह हरिहरगंज पुलिस चौकी के समीप स्थित ओवरब्रिज से संदिग्ध अवस्था में नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि शिवबाबू सुबह घर से फतेहपुर आने के लिए निकला था। फिलहाल युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरकार वह ओवरब्रिज से कैसे गिरा? क्या उसने स्वयं छलांग लगाई थी या किसी ने उसे नीचे धक्का दिया? इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

28 करोड़ की नौबस्ता सड़क पर निर्माण की सुस्त रफ्तार, धूल के गुबार से राहगीरों का सफर मुश्किल

खागा, फतेहपुर। करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी बनने वाली नौबस्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *