Breaking News

मिस्र में भीषण सड़क हादसे से मचा हड़कंप: तेल टैंकर में लगी भीसड़ आग; 31 लोगो की गई जान, 21 से ज्यादा हुए घायल

मिस्र में एक भीषण सड़क हादसे के बाद बड़ा अग्निकांड हो गया। सड़क पर चल रहे एक तेल टैंकर में अचानक आग लगने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कई अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। इस दर्दनाक हादसे में 31 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि 21 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।

कई वाहन आग की चपेट में आए

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेल टैंकर में आग लगने के बाद आसपास मौजूद वाहनों तक लपटें पहुंच गईं। देखते ही देखते सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहन आग की चपेट में आ गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

रेस्क्यू अभियान चलाकर लोगों को निकाला गया

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। बचावकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कारों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे के कारणों की जांच जारी

इस भीषण दुर्घटना के बाद संबंधित अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर टैंकर में आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

बिना हिजाब गाना गाने पर ईरानी गायिका को 74 कोड़ों की सजा, दो साल तक संगीत गतिविधियों पर प्रतिबंध

तेहरान। ईरान में महिला अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़ा एक मामला फिर चर्चा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *