Breaking News

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे दो युवकों की बाइक को वाहन ने मारी टक्कर, एक की गई जान

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ निवासी रोहित कुमार (29) पुत्र स्वर्गीय रामकुमार अपने साथी रोहित कुमार उर्फ छोटू (24) पुत्र शिवशंकर पाल निवासी समदपुर, थाना ललौली के साथ बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने विजयीपुर जा रहे थे।

इसी दौरान असोथर थाना क्षेत्र के बेसड़ी मोड़ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजनों के अनुसार, घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने रोहित कुमार (29) को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरे घायल युवक का उपचार किया गया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *