Breaking News

संविधान दिवस पर फतेहपुर पुलिस ने लिया निष्पक्ष सेवा और कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान के मूल आदर्शों और मौलिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प दिलाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया। साथ ही संविधान में उल्लेखित मौलिक कर्तव्यों के पालन की शपथ भी दिलाई।

एसपी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। इसमें निहित आदर्शों, मूल्यों और सिद्धांतों का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने आचरण में संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करने तथा जनसेवा और कानून-व्यवस्था से जुड़े दायित्वों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय, क्षेत्राधिकारी नगर सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

संविधान दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, आठ गांवों में दिलाई अधिकारों और कर्तव्यों के पालन की शपथ

फतेहपुर। संविधान दिवस के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्रों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *