Breaking News

असम में मोदी का दावा: “भाजपा बनी जनता की पहली पसंद, देश का वोटर विकास और गुड गवर्नेंस चाहता है”

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम में कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के लोगों की पहली पसंद बन गई है। देश कांग्रेस को लगातार नकार रहा है। जनता को गुड गवर्नेंस चाहिए, उसे विकास चाहिए। जिस महाराष्ट्र में कांग्रेस सालों तक सत्ता में रही वहां से वो हार गई। मोदी ने असम के कलियाबोर में 6,957 करोड़ के काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर की आधारशिला रखी। इसका मकसद ट्रैफिक जाम को कम करना और UNESCO विश्व धरोहर स्थल के आसपास वन्यजीवों की रक्षा करना है। पीएम ने दो अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों- डिब्रूगढ़-गोमती नगर (लखनऊ) और कामाख्या-रोहतक को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई।

पीएम मोदी ने असम में अमृत भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखाई।
पीएम मोदी ने असम में अमृत भारत एक्स्प्रेस को हरी झंडी दिखाई।
उद्घाटन से पहले अमृत भारत एक्सप्रेस को सजाया गया।
उद्घाटन से पहले अमृत भारत एक्सप्रेस को सजाया गया।
कलियाबोर में स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस।
कलियाबोर में स्टेशन पर खड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस।

दोपहर में बंगाल जाएंगे: पीएम मोदी दोपहर 3 बजे असम से पश्चिम बंगाल लौटेंगे। यहां के सिंगूर के बालागढ़ में एक्सटेंडेड पोर्ट गेट सिस्टम का इनॉगरेशन करेंगे। इसके अलावा रेलवे कनेक्टिविटी सहित 830 करोड़ के डेवलेपमेंट प्रोजेक्ट्स का भी इनॉगरेशन करेंगे। फिर 3:45 बजे रैली करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग से सनसनी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को एक शख्स ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *