Breaking News

खागा में रेलवे ट्रैक पर मिला राजस्थान के युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के गोदाम के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 40 वर्षीय युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान के नागौर जिले के मुंडवा थाना क्षेत्र के मेघवालों निवासी शंकरलाल का पुत्र शंभूराम राजस्थान से कोलकाता स्थित काली मां के दर्शन करने गया था। रविवार सुबह वापस लौटते समय खागा गोदाम के समीप ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

रेलवे कर्मचारियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

28 करोड़ की नौबस्ता सड़क पर निर्माण की सुस्त रफ्तार, धूल के गुबार से राहगीरों का सफर मुश्किल

खागा, फतेहपुर। करीब 28 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी बनने वाली नौबस्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *