Breaking News

दर्पण संस्था ने जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

 

फ़िरोज़ाबाद टूंडला नगर की दर्पण सामाजिक सांस्कृतिक और सहयोगी संस्था ने टूंडला में रेल्वे स्टेशन के पास काली देवी मंदिर पर जरूरतमंद और असहायों को गर्म कपड़ों का वितरण किया तथा चाय और जलपान भी कराया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक और संरक्षक बलवीर सिंह गहलोत अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित नहीं रहा सके, उन्होंने संदेश भिजवाया कि हमें ईश्वर ने इस योग्य बनाया है कि हम दूसरों की मदद कर सकें तो हमें अवश्य ही जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। यह दर्पण संस्था इस कार्य को पहले से ही कर रही है।
शीतल चंद्रा महामंत्री दर्पण संस्था ने दर्पण संस्था के बारे में बताते हुए कहा कि इस संस्था की स्थापना 15 अगस्त 2008 को हुई थी तब से लेकर अब तक यह संस्था हर वर्ष सामाजिक कार्यों में सहयोग करती आ रही है इस संस्था के द्वारा अब तक कई लड़कियों के विवाह में सहयोग किया गया है और कुछ लड़कियों को शिक्षा के लिए भी गोद लिया गया। अधिक सर्दी होने पर चौराहे पर अलाव जलाने के काम भी किया। गर्म कपड़ों , कंबल आदि का वितरण समय समय पर किया जाता रहा है। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने और पानी बचाओ के लिए समय-समय पर संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन किया गया, आज भी हम अपनी संस्कृति को आगे बढाते हुए जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। संस्था के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ ने कहा की सभी को आगे बढ़कर इस पुनीत कार्य में आगे आना चाहिए। विशन शर्मा उपाध्यक्ष ने कहा कि अपनी आय में से कुछ हिस्सा हमें जरूरतमंदों की मदद करने के लिए निकालना चाहिए। कोषाध्यक्ष रामवीर सिंह बौहरे (किशन) ने कहा कि यह संस्था त्योहारों पर खाना वितरण भी करती आ रही है। संस्थासदस्य गिरधारी लाल(पत्रकार) ने कहा कि संस्था के साथ अन्य लोगों को भी जोड़कर इस पुनीत कार्य में आगे लाना चाहिए। बाद में उपस्थित सभी लोगों ने दर्पण संस्था के अध्यक्ष श्री पालीवाल जी का स्वर्गवास होने पर 2 मिनट का मौन रखकर उनको नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।और ईश्वर से प्रार्थना की कि ईश्वर उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। शीतल चंद्रा महामंत्री दर्पण संस्था ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर डॉक्टर विनोद कुमार वैस ,अमर सिंह राठौर ,किशन सिंह, संजय सिंह, प्रदीप सिंह, चिंटू कुमार चन्द्र , गंगाराम, अजय, सोना देवी, पवन कुमार, गुलाब सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

आईवी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 15वां वार्षिक उत्सव

फिरोजाबाद । आईवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ 15वां वार्षिकोत्सव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *