Breaking News

निर्वाचन कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए बीएलओ नदीम खान सम्मानित

 

फतेहपुर। एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) एवं निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ संपादित कराने पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बीएलओ नदीम खान को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उप जिलाधिकारी प्रियंका अग्रवाल द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान समारोह के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने नदीम खान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील और जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है। मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन एवं जागरूकता अभियान में उनके योगदान को विशेष रूप से उल्लेखनीय बताया गया। सम्मान प्राप्त होने की खबर मिलते ही ग्राम पंचायत मिस्सी सहित पूरे खजुहा विकास खंड में खुशी और गर्व का माहौल बन गया। क्षेत्र के लोगों ने इसे ईमानदार और मेहनती कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताया। गौरतलब है कि सम्मानित किए गए बीएलओ नदीम खान इस अवसर पर तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार रचना यादव सहित तहसील एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन सभी ने नदीम खान के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ किया।

About NW-Editor

Check Also

ओमघाट गंगा आरती कर भक्तों ने किया दीपदान

– ओम घाट में गंगा आरती करते श्रद्धालु। फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *