Breaking News

ईद का अब एक दिन शेष, खरीददारी अंतिम चरण में

– सेंवई-सूतफेनी व मेवे से पटा बाजार, इबादतों का दौर जारी
– चूड़ी गली में उमड़े ग्राहकों की भीड़।
फतेहपुर। रमजान का पाक महीना अब अंतिम दौर पर पहुंच गया है। ईद के अब एक दिन ही शेष रह गया हैं। जिसके चलते बाजारों में भी तेजी के साथ खरीददारों की भीड़ उमड़ रही है। मस्जिदों में रोजा रखने वाले लोग इबादतों में वक्त गुजार रहे हैं। रमजान और रोजे की अहमियत बताई जा रही है। मुस्लिम आबादी वाले इलाकों मे देर रात तक दुकानें खुल रही हैं। यहां खरीद फरोख्त के लिए दूर दराज से लोग आ रहे हैं। मस्जिदों मे नमाज अदा करने के साथ ही लोग कुरआन शरीफ की तिलावत करते दिखाई देते हैं। घरों में भी लोंग पूरी रात जग कर अपने गुनाहों से तौबा कर रहे हैं। दूसरी तरफ मुस्लिम बाजार चूड़ी वाली गली, चौक एवं लाला बाजार में रौनक देखते ही बन रही है। ईद के चलते चूड़ी वाली गली के साथ-साथ लाला बाजार में सेंवई सूतफेनी व मेवे की दुकाने सजी हैं। इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। लोग देर रात तक बाजारों के चक्कर काट रहे हैं। बजाजी की दुकानों के अलावा रेडीमेट गारमेन्टस व महिलाओं के श्रृंगार की दुकानों मे भीड़ पूरे दिन देखी जा रही है। बाजार की रौनक सबसे अधिक कल (आज) चांद रात वाले दिन देखने को मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, इंजेक्शन को लेकर परिजनों ने उठाए सवाल

फतेहपुर। जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में गुरुवार दोपहर इलाज के दौरान 60 वर्षीय वृद्ध महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *