Breaking News

मेले का दूसरा दिन: स्टॉलों पर उमड़ी भीड़, जादू शो ने किया अचंभित

– जादू के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते जादूगर।
फतेहपुर। प्रदेश सरकार के विकास एवं समृद्धि के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित नौ दिवसीय मेले का दूसरा दिन गुरुवार को आईटीआई परिसर में उत्साह और जनभागीदारी के साथ संपन्न हुआ। मेले का उद्घाटन बुधवार को प्रभारी मंत्री एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया था। जिसके बाद से ही आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मेले के दूसरे दिन विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। कृषि विभाग, आयुष विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सिंचाई, पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, सूचना, आवास, बैंकिंग एवं उद्योग विभागों ने अपने-अपने स्टॉल के माध्यम से सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाने की प्रक्रिया भी जानी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा नामित सांस्कृतिक दल श्रीमंत रूपेश जादूगर एंड पार्टी ने जादू कला के माध्यम से प्रदेश सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। जादू शो ने खासकर छात्र-छात्राओं और युवाओं को खूब आकर्षित किया। उपस्थित दर्शकों ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी सराहना करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। मेले में प्रशासन द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। आने वाले दिनों में भी विभिन्न सांस्कृतिक एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

About NW-Editor

Check Also

स्टंट करना पड़ा महंगा, ट्रैक्टर सीज

– नाबालिग को ट्रैक्टर देने पर पिता गिरफ्तार – पुलिस टीम की गिरफ्त में पिता। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *