Breaking News

फतेहपुर के किसानों के लिए सुनहरा अवसर, सिर्फ 50 रुपये में सीखें मशरूम उत्पादन और प्रसंस्करण

फतेहपुर। जिले के किसानों और मशरूम उत्पादन में रुचि रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य मशरूम प्रयोगशाला, राजकीय शीतगृह परिसर, सेक्टर-जी, अलीगंज लखनऊ में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत छह दिवसीय मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए मात्र 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. रमेश पाठक ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए कुल 50 सीटें उपलब्ध हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके लिए किसी प्रकार का मानदेय नहीं दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के लिए सात चरण निर्धारित किए गए हैं। पहला प्रशिक्षण 7 से 12 सितंबर, दूसरा 5 से 10 अक्टूबर, तीसरा 2 से 7 नवंबर, चौथा 14 से 19 दिसंबर, पांचवां 4 से 9 जनवरी 2027, छठा 1 से 6 फरवरी 2027 और सातवां प्रशिक्षण 15 से 20 मार्च 2027 तक आयोजित किया जाएगा।

इच्छुक किसान विस्तृत जानकारी के लिए प्रभारी, राज्य मशरूम प्रयोगशाला, अलीगंज लखनऊ के मोबाइल नंबर 9451142235 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन फतेहपुर के कमरा संख्या 139 में उपस्थित होकर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

क्षेत्रीय स्तर पर विकासखंड हथगांव, ऐरायां, बहुआ एवं असोथर के लिए 9140136988, अमौली, देवमई एवं खजुहा के लिए 9919779564, तेलियानी, हस्वा, भिटौरा एवं मलवां के लिए 7652088495 तथा धाता एवं विजयीपुर के लिए 9452073794 पर संपर्क किया जा सकता है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *