फतेहपुर। संगठनात्मक मजबूती को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजक घोषित किए गए। इसमें अंतुल अवस्थी और अक्षत त्रिपाठी को आईटी जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, जिला सोशल मीडिया संयोजक के रूप में सिद्धार्थ दीक्षित और शरद श्रीवास्तव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बताया कि संगठनात्मक विषयों और गतिविधियों के साथ ही पार्टी के विचारों को प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचाने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से उक्त जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को नियुक्ति के साथ सौंपी गई हैं। ये सभी कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं जिला इकाई के दिशा-निर्देशों के अनुसार संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
उक्त आईटी एवं सोशल मीडिया जिला संयोजकों को नवीन दायित्व मिलने पर जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आज के डिजिटल दौर में आईटी और सोशल मीडिया का उपयोग बेहद जरूरी हो गया है। विपक्षियों की कुंठित मानसिकता से जुड़े स्थानीय भ्रामक विषयों पर जब भी टीम को जरूरत पड़ेगी, तब समय-समय पर स्पष्ट एवं सार्थक जवाब आईटी और सोशल मीडिया के माध्यम से उसी प्लेटफॉर्म पर पारदर्शी तरीके से दिया जाएगा।
News Wani
