Breaking News

सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोर की मौत

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रेलवे लाइन पार करते समय 13 वर्षीय किशोर ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के टेनी गांव निवासी लल्लू का 13 वर्षीय पुत्र शिवाबाबू सोमवार सुबह सतनरैनी रेलवे स्टेशन टिकट लेने गया था। टिकट लेने के बाद वह वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी आसपास मौजूद लोगों ने जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की सूचना जब किशोर के परिजनों को मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और किशोर का शव देखकर बदहवास हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

जीआरपी ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है। किशोर की मौत से टेनी गांव में भी शोक का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, पति-ससुर पर मारपीट और जहर खिलाने का आरोप

फतेहपुर। असोथर थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 27 वर्षीय महिला ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *