Breaking News

खागा तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, एसडीएम न्यायिक पर लगाए गंभीर आरोप

खागा, फतेहपुर। तहसील परिसर में शुक्रवार को उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अधिवक्ताओं ने एसडीएम न्यायिक संजय कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाकर विरोध जताया।

प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना सुविधा शुल्क के आदेश पारित नहीं किए जाते, जिससे वादकारियों और अधिवक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, ये आरोप अधिवक्ताओं की ओर से लगाए गए हैं।

विरोध प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय से मुलाकात कर पूरे मामले की शिकायत की और अपनी नाराजगी से अवगत कराया। तहसील परिसर में हुए इस विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक हलकों में भी हलचल रही।

वहीं, एसडीएम न्यायिक संजय कुमार ने आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वर्ष 2025 से धारा 24 से संबंधित एक पत्रावली लंबित थी, जिसमें पिछले तीन महीने से कोई आपत्ति दाखिल नहीं की गई थी। शासन की मंशा है कि मुकदमों का निस्तारण तीन महीने के भीतर किया जाए। इसी निर्देश के अनुरूप उन्होंने शुक्रवार को मामले में आदेश के लिए तारीख निर्धारित की थी।

एसडीएम न्यायिक ने स्पष्ट किया कि यदि अधिवक्ता संबंधित मामले में कोई आपत्ति प्रस्तुत करना चाहते हैं, तो उसे स्वीकार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुसार ही लंबित मुकदमों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है।

फिलहाल, अधिवक्ताओं के विरोध और एसडीएम न्यायिक के पक्ष को लेकर मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज का विरोध, व्यापार मंडल ने पीएम मोदी और सीएम योगी से की मांग

फतेहपुर। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *