खागा, फतेहपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए खागा प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय और सीओ रवि प्रकाश सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों को कार्यालय में बुलाकर बैठक की।
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि सभी संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विशेष नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि कई बूथ जातिगत समीकरण और धार्मिक प्रतिस्पर्धा के आधार पर संवेदनशील होते हैं। ऐसे बूथों की पुष्टि कर रिपोर्ट तैयार की जाए।
वहीं, सीओ रवि प्रकाश सिंह ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से पहले क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
News Wani
