Breaking News

त्योहारों को लेकर फतेहपुर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अग्निशमन और रेडियो शाखा को दिए सतर्कता के निर्देश

फतेहपुर। आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगजनी जैसी आपात स्थिति से निपटने और संचार व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने अग्निशमन विभाग और रेडियो शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित शाखाएं पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और किसी भी आपात स्थिति में बिना देरी किए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में एसपी ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर अग्निशमन विभाग और रेडियो शाखा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें और सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर लें।

एसपी ने कहा कि त्योहारों के दौरान आगजनी या किसी अन्य आपात स्थिति की सूचना मिलने पर तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी संभावित घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने अग्निशमन विभाग और रेडियो शाखा की व्यवस्थाओं को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया।

उन्होंने निर्देश दिए कि आवश्यकता पड़ने पर दोनों शाखाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्क एवं सजग रहते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य अग्निशमन अधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, आरआई रेडियो सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के दो स्कूलों में 221 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, डेंगू से बचाव के बताए उपाय; स्वच्छता और जलभराव रोकने पर दिया जोर

फतेहपुर। डेंगू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *