Breaking News

फतेहपुर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 300 मरीजों की हुई जांच; बुजुर्गों को मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा

फतेहपुर। ग्रामीणों और जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा विकास समिति की ओर से शुक्रवार को रामदीन इंटर कॉलेज, गाजीखेड़ा, मलवां में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी ने किया। स्वास्थ्य शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।

मेडिकल कॉलेज की डॉ. दीपशिखा पांडेय के नेतृत्व में पांच चिकित्सकों की टीम ने करीब 300 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में बुजुर्ग मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा भी दी गई।

चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार और सावधानियों के बारे में जानकारी दी। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अपने नजदीक ही स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी संतोष तिवारी ने कहा कि जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना पुनीत कार्य है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के शिविर आयोजित होने से लोगों को काफी राहत मिलती है और उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ता। उन्होंने जनसेवा की इस पहल को समाज के लिए उपयोगी बताया।

शिविर के आयोजन में संगठन प्रमुख संजय दत्त द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा कंचन, हरिओम बाजपेयी, कमल बाजपेयी, कोटिया प्रधान श्रवण सिंह, नारायण सहित स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के दो स्कूलों में 221 बच्चों को बांटी गई होम्योपैथिक दवा, डेंगू से बचाव के बताए उपाय; स्वच्छता और जलभराव रोकने पर दिया जोर

फतेहपुर। डेंगू और संक्रामक बीमारियों के खतरे से बचाव के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *