Breaking News

खागा में इस बार कहां सजेगा दीपावली का पटाखा बाजार? प्रशासन ने कई जगहों का लिया जायजा

खागा, फतेहपुर। दीपावली पर पटाखों की दुकानें सुरक्षित स्थान पर लगाने की तैयारी तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गुरुवार को खागा प्रशासन की टीम ने पटाखा बाजार के लिए उपयुक्त स्थान तलाशने के उद्देश्य से विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। पहले लक्ष्मी राइस मिल परिसर में पटाखा बाजार लगाया जाता था, लेकिन अब उसके नजदीक पेट्रोल पंप खुल जाने के कारण सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसे देखते हुए प्रशासन नए और सुरक्षित स्थान के चयन में जुट गया है।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम खागा अश्वनी कुमार पांडेय, सीओ रवि प्रकाश सिंह, नगर पंचायत खागा की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय और खागा कोतवाल संजय पांडेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने लक्ष्मी राइस मिल परिसर के साथ रानी चंद्रप्रभा महाविद्यालय के खेल मैदान का भी जायजा लिया।

टीम ने पटाखों की दुकानों के लिए संभावित स्थलों की उपयुक्तता और सुरक्षा संबंधी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए निरीक्षण किया। प्रशासन का उद्देश्य पटाखा बाजार को आबादी से दूर किसी सुरक्षित स्थान पर स्थापित करना है, ताकि दीपावली के दौरान भीड़भाड़ के बीच किसी अप्रिय घटना की आशंका को कम किया जा सके।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षित स्थल चिह्नित होने के बाद पटाखा लाइसेंस धारकों को नियमानुसार दुकानें आवंटित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। फिलहाल सभी की निगाहें प्रशासन के अंतिम निर्णय पर टिकी हैं कि इस बार खागा में पटाखा बाजार कहां लगाया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

यूपीआई पेमेंट पर अतिरिक्त चार्ज का विरोध, व्यापार मंडल ने पीएम मोदी और सीएम योगी से की मांग

फतेहपुर। डिजिटल भुगतान के बढ़ते चलन के बीच यूपीआई लेन-देन पर शुल्क लगाए जाने की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *