Breaking News

फतेहपुर में देर रात चला पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, यातायात नियम तोड़ने पर 18 वाहन चालकों पर कार्रवाई

फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए यातायात पुलिस ने मंगलवार रात जिले में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात बृजमोहन राय के पर्यवेक्षण में चलाए गए इस अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

नवंबर यातायात माह के तहत चलाए गए इस विशेष अभियान में पुलिस ने देर रात तक सड़कों पर वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 18 वाहनों के ई-चालान किए गए। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों पर कुल 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने वाहन चालकों को नशे की हालत में वाहन चलाने से होने वाले गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक भी किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाना न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा है।

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं और निर्धारित यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। साथ ही वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

पुलिस का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह के विशेष चेकिंग एवं जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

जनगणना से कोई भी परिवार न रहे वंचित : काजी-ए-शहर, मस्जिदों, मदरसों और मकतबों के आसपास कंप्यूटर ऑपरेटर बैठाकर जनगणना कराने की व्यवस्था करने की अपील

न्यूज़ वाणी संवाददाता, फतेहपुर। जनगणना कार्य को लेकर काजी-ए-शहर फतेहपुर मुफ्ती मुहम्मद शहाबुद्दीन मिस्बाही ने आम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *