Breaking News

फतेहपुर में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर मजरे रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पीने से एक युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, कुतुवापुर मजरे रामपुर निवासी राजू सिंह (22) पुत्र राम सिंह ने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ पी लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया।

युवक की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिवार में पसरा मातम

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के कंजड़पुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *