Breaking News

भारत ने विकसित की स्वदेशी मल्टी-ड्रोन मदरशिप प्रणाली, बिना GPS भी दुश्मन के ठिकानों पर साध सकेगी निशाना

नई दिल्ली। भारत ने अपनी रक्षा तकनीक को मजबूत करते हुए स्वदेशी ‘वाहक-6’ मल्टी-ड्रोन मदरशिप प्रणाली विकसित की है। यह आधुनिक सिस्टम निगरानी, लक्ष्य की पहचान और जरूरत पड़ने पर लक्ष्य पर कार्रवाई में सेना की मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इसकी खासियत यह है कि यह GPS उपलब्ध न होने की स्थिति में भी ऑपरेशन करने में सक्षम है।

इस प्रणाली को निजी क्षेत्र की कंपनी एंड्योरएयर ने सरकारी रक्षा कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के सहयोग से विकसित किया है। इसमें एक मदरशिप प्लेटफॉर्म से एक साथ कई छोटे ड्रोन हवा में तैनात किए जा सकते हैं, जिससे बड़े क्षेत्र में निगरानी और लक्ष्य तलाशने की क्षमता बढ़ जाती है।

सर्च से डिस्ट्रॉय तक काम करने में सक्षम

वाहक-6 सिस्टम को स्वार्म ऑपरेशन के लिए तैयार किया गया है। इसमें अलख-एस माइक्रो-यूएवी का इस्तेमाल लक्ष्य की खोज, निगरानी और पहचान के लिए किया जाता है। लक्ष्य से जुड़ी जानकारी मिलने के बाद मदरशिप और ड्रोन के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा सकता है।

प्रणाली में इस्तेमाल होने वाले अलख माइक्रो-यूएवी के दो प्रमुख वेरिएंट बताए गए हैं। अलख-एस निगरानी और लक्ष्य की पहचान के लिए बनाया गया है, जबकि अलख-के लक्ष्य पर कार्रवाई करने की क्षमता रखता है।

मदरशिप से एक साथ कई ड्रोन होंगे तैनात

वाहक-6 प्रणाली को हेलीकॉप्टर जैसे सबल-20 मदरशिप प्लेटफॉर्म पर फिट किया गया है। इसके जरिए कई माइक्रो-ड्रोन को एक साथ तैनात किया जा सकता है। इससे सेना को दुर्गम या संवेदनशील इलाकों में दूर से निगरानी और लक्ष्य पहचानने में मदद मिल सकती है।

GPS के बिना काम करने की क्षमता इस सिस्टम को ऐसे इलाकों में भी उपयोगी बना सकती है, जहां सैटेलाइट नेविगेशन उपलब्ध नहीं हो या बाधित हो। इस तरह स्वदेशी मल्टी-ड्रोन प्रणाली आधुनिक युद्ध में निगरानी और स्वायत्त ड्रोन अभियानों की क्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली-NCR में बारिश से हवाई यातायात प्रभावित, 14 उड़ानें डायवर्ट; 11 को जयपुर भेजा गया

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश और हवाओं का असर हवाई यातायात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *