Breaking News

मवई बुजुर्ग में रामभक्ति की बही रसधार, तीन दिवसीय संत सम्मेलन का हुआ भव्य समापन

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। मवई बुजुर्ग स्थित राम-जानकी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीरामचरितमानस संत सम्मेलन का शुक्रवार को श्रद्धा और भक्तिमय माहौल में समापन हो गया। 11 से 13 नवंबर तक चले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे साधु-संतों और महात्माओं ने अपने प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया।

सम्मेलन के दौरान श्री रमेशानंद जी ने श्रीरामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या करते हुए मानव जीवन में भगवान श्रीराम के आदर्शों और उनके विचारों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने सुंदर वचनों के माध्यम से लोगों को अच्छे आचरण, मर्यादा और संस्कारों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संतों के प्रवचन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर श्री परमेश्वरानंद जी 1008 (अध्यक्ष, राम-जानकी मंदिर), श्री बालक दास जी (संयोजक), डॉ. रमेश जी, श्री व्यास पीठाधीश्वर पीली कोठी, रामकिशोर सिंह, रमेश सिंह, महेश सिंह, कामता सिंह, कमलेश तिवारी, योगेंद्र सिंह, अर्जुन यादव सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में थाना समाधान दिवस पर 56 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, 10 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। जनसमस्याओं के त्वरित और प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से शनिवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *