फ़िरोज़ाबाद मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा विकास भवन ड़बरई फिरोजाबाद सें राष्ट्रीय खुरपका एवं मुँहपका टीकाकारण के सॉतवें चरण को हरी झड़ी दिखाकर शुभारम्भ किया गया, दिनॉक 22.01.2026 से 10.03.2026 तक टीकाकरण का अभियान चलेगा जिसमें पशुपालक के द्वार पर पहुंचकर पशुओं को टीकाकरण निःशुल्क किया जायेगा यह टीकाकरण पशुओं को खुरपका एवं मुहपका जैसे गम्भीर रोगो से मुक्त रखने में सहयोग प्रदान करेगा, जनपद के प्रत्येक गॉव एवं शहरी क्षेत्र के समस्त गाय एवं भैस को टीकाकरण किया जायेगा एवं जिन पशुओं में टैंग नहीं लगे है उनको टैग कर रजिस्ट्रेशन किया जायेगा। पशुपालक को पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण कराना अतिआवश्यक है। जनपद में विकासखण्ड अनुसार टीमो का गठन किया गया है जिसमें लगभग 25 टीम कार्य करेगी एवं जनपद के 6,30,000 पशु टीकाकरण से लाभान्वित होगें।
इसके अतिरिक्त आज दिनाँक 22.01.2026 को वृहद गोसंरक्षण केन्द्र सॉती विकासखण्ड़ हाथवन्त में नव निर्मित गोशाला का शिलान्यांस मा० मंत्री पशुधन एवं दुग्ध विकास उ०प्र० सरकार श्री धर्मपाल सिंह जी द्वारा वर्चुअल मोड़ में लोकार्पण किया गया जिसमें मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशासी अभियन्ता कार्यदायी संस्था के कर्मचारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहें। गोशाला में लगभग 350 पशुओं संरक्षित किये जा सकेगे। सड़को एवं खेतो में घूम रहे निराश्रित गोवंश को संरक्षित किया जायेगा जिससे आम जनतो को गोवंश से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा जनपद में 68 गोआश्रय स्थल संचालित है जिसमें अभी तक 12500 गोवंश को संरक्षित किया जा चुका है।
News Wani
