Breaking News

तंबौर नगर में चोरों ने बोला धावा

तंबौर सीतापुर। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगाया गया रिफ्लेक्टिग साइन बोर्ड चोरी होने की सूचना नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा थाना प्रभारी को दी गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष तैयबुन निशा ने थाना प्रभारी निरीक्षक को लिखित प्रार्थना पत्र देकर बताया रेउसा तंबौर मार्ग से लिंक कस्बे को जाने वाले मार्ग पर अमन धर्म कांटे के सामने आशिक मिर्जा नाम से रिफ्लेक्टिग साइन बोर्ड बीती 21 जनवरी को रात करीब आठ बजे नगर पंचायत प्रशासन द्वारा लगवाया गया था।जिसका जीपीएस फोटोग्राफ भी उपलब्ध है।जिसे अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर गायब कर दिया गया है।नगर पंचायत अध्यक्ष ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कार्यवाही की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं ने बैडमिंटन खेल में रचा इतिहास बनी लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन “

जनपद स्तरीय बैडमिंटन (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले आज श्री गांधी विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *