Breaking News

श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की बालिकाओं ने बैडमिंटन खेल में रचा इतिहास बनी लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन “

जनपद स्तरीय बैडमिंटन (बालिका वर्ग) प्रतियोगिता के दूसरे दिन के मुकाबले आज श्री गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज, सिधौली में खेले गए।
अंडर 14 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की कलपी राठौर ने जनता इण्टर कॉलेज, कल्याणपुर की चांदनी गिहार को एकतरफा मुकाबले में 21 – 03 से हराया।
अंडर 14 बालिका युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की कलपी राठौर/पल्लवी ने नेशनल इण्टर कॉलेज, सिधौली की साक्षी/अंशी अवस्थी को एकतरफा मुकाबले में 21 – 07 से हराया।
अंडर 17 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की आदर्शनी ने नेशनल इण्टर कॉलेज की नमरा को एकतरफा मुकाबले में 21 – 06 से हराया।
अंडर 17 बालिका युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की आदर्शनी/शगुन ने नेशनल इण्टर कॉलेज की नमरा/आकांक्षा चौधरी को एकतरफा मुकाबले में 21 – 07 से हराया।
अंडर 19 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की सुनीता ने श्री गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज की रोशनी को 21 – 13 से हराया।
अंडर 19 बालिका युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की सुनीता/खुशी राठौर ने श्री गांधी विद्यालय इण्टर कॉलेज की अलका/जौहरा को 21 – 09 से से हराकर बालिका वर्ग में ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिता का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पाण्डेय और विद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी भूषण कुमार मिश्र ने किया।
प्रतियोगिता में मुख्य निर्णायक के रूप में डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी, विवेक कुमार शुक्ल, अवनीश कुमार सिंह, पवन कुमार, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, मुख्तार अली आदि ने अपना योगदान प्रदान किया।
पुरस्कार वितरण आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य के.के. शुक्ल ने किया।

About NW-Editor

Check Also

*अगर मुसलमान मज़बूत होंगे, तो देश भी मज़बूत होगा, आप इस देश की रीढ़ हैं*

– *सच्ची नीयत, जोश और लगातार कोशिश से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है-मौलाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *