Breaking News

राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियों को साइकिल देकर किया सम्मानित

आज दिनांक 27.07.2026 को अपने जनपद सीतापुर के प्रमुख समाज सेवी सागर गुप्ता के द्वारा प्रतिभावान राज्य स्तरीय पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ियों चांदनी और शगुन को साइकिल प्रदान कर उनको सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

बताते चले कि श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल की दोनों छात्राओं चांदनी और शगुन ने सत्र 2025-2026 में राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय बैडमिंटन प्रतियोगिता जिसका आयोजन दिनांक 09 से 11 सितंबर, 2025 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, जनपद बरेली में किया गया था में चांदनी ने अंडर 19 सीनियर बालिका वर्ग में रजत पदक एवं शगुन ने अंडर 14 बालिका वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय व जनपद का नाम पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया था। छात्रा चांदनी वर्तमान में उजागर लाल इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में अध्ययनरत है एवं छात्रा शगुन श्री रघुराज सिंह हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 09 में अध्ययनरत है।

अभी हाल ही में सत्र 2026-2027 में इसी विद्यालय की छात्रा सुगंधी का चयन बैडमिंटन खेल में आवासीय क्रीड़ा छात्रावास, जनपद अयोध्या में हो गया है तथा सुगंधी और इसी विद्यालय की कक्षा 09 में अध्ययनरत छात्रा आदर्शनी एच.सी.एल. फाउंडेशन के स्पोर्ट्स फॉर चेंज कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 10 से 14 जुलाई, 2026 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में आयोजित बैडमिंटन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी क्रमशः पांचवा और छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा अपने जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर चुकी हैं।

यह सभी खिलाड़ी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक/क्रीड़ा प्रभारी डॉ. निखिल कुमार रस्तोगी के मार्गदर्शन में बैडमिंटन का नियमित अभ्यास करती है।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि कुमार मिश्र, सागर गुप्ता, सूरज आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

*अगर मुसलमान मज़बूत होंगे, तो देश भी मज़बूत होगा, आप इस देश की रीढ़ हैं*

– *सच्ची नीयत, जोश और लगातार कोशिश से हर मंज़िल हासिल की जा सकती है-मौलाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *