Breaking News

सीतापुर में गूंजा ‘राहुल जी की बात, छात्रों के साथ’, कांग्रेस ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा

सीतापुर के उत्सव गेस्ट हाउस में आज “राहुल जी की बात, छात्रों के साथ” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के आयोजक श्री रत्नम राठौर रहे, जबकि सीतापुर सांसद श्री राकेश राठौर ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्रों को संबोधित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रत्नम राठौर ने कहा कि वर्तमान सरकार छात्रों की आवाज़ से भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रों पर हुए लाठीचार्ज, लगातार सामने आए पेपर लीक के मामले तथा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के साथ हुई अभद्रता लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
मुख्य वक्ता सांसद श्री राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी छात्रों के हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि छात्रो – युवाओं के भविष्य का बैरियर है भाजपा , छात्र – युवा इस बैरियर को उखाड़ फेंके । युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और शिक्षा, रोजगार तथा निष्पक्ष प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा। उन्होंने सभी छात्रों से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज़ बुलंद करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में अरूणेश यादव ने भी छात्रों की समस्याओं, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य पर अपने विचार व्यक्त किए , उन्होने कहा अमित शाह जब तक इस्तीफा नही देंगे छात्र युवाओ का आंदोलन जारी रखेंगे । वहीं सुनीता चौधरी ने छात्र हितों की रक्षा और युवाओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई। नेहा गौतम ने कहा छात्र और युवाओ का सम्मेलन कर लखीमपुर मे भी आवाज बुलंद की जायेगी ।
कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह , कांग्रेस जिलाध्यक्ष ( दलित प्रकोष्ठ ) ने गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे का प्रस्ताव सम्मेलन मे रखा जिसे सर्वसम्मत से सम्मेलन ने पास किया । कार्यक्रम का संचालन डां बृजबिहारी ने किया ।
इस अवसर पर सुनीला रावत, हसीना खातून, राजेश पाल, डॉ. आर पी वर्मा, रोशनी गुप्त, रंजीत राठौर, अनुपम राठौर, शशांक राठौर, रवींद्र राठौर , जयविन्द सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

राहुल गांधी का जन्मदिन हरगांव विधान सभा क्षेत्र मे मनाया गया ।

राहुल गांधी के सपने का हरगांव बनाने का संकल्प हरगांव/ सीतापुर : हरगांव विधान सभा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *