Breaking News

रायबरेली में अवैध खनन पर प्रशासन का बड़ा एक्शन: 2 जेसीबी और 5 डंपर जब्त, माफियाओं में मचा हड़कंप

रायबरेली। जिले में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम सदर गौतम सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने बीती रात राजस्व ग्राम लोधवारी में बड़ी कार्रवाई की।
अवैध खनन की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार मोहम्मद शमीम एवं हरिशंकर सिंह के नेतृत्व में राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। टीम को मौके से अवैध खनन में इस्तेमाल किए जा रहे दो जेसीबी और पांच डंपर मिले, जिन्हें तत्काल पकड़ लिया गया।
सभी वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई सक्षम स्तर से की जा रही है।
कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक हरिलाल और लेखपाल शिवम राठौर भी मौके पर मौजूद रहे।

खनन पर प्रशासन की नजर, रात में भी जारी रहेगी कार्रवाई,

एसडीएम सदर के निर्देश पर चल रहे इस अभियान से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप की स्थिति है। प्रशासन की कार्रवाई ने साफ कर दिया है कि अवैध खनन की शिकायत मिलने पर दिन हो या रात, राजस्व टीम मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।।

About NW-Editor

Check Also

रायबरेली में सनसनीखेज वारदात: पिता की हत्या कर मां-बेटी ने जमीन में दफनाया शव

रायबरेली में एक परिवार के भीतर हुई हत्या की वारदात ने सनसनी फैला दी। आरोप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *