Breaking News

रूमी गेट पर अवैध रूप से आतिशबाज़ी होने से मौलाना यासूब अब्बास नाराज़

(ताहिर हुसैन हाशमी)
लखनऊlअय्याम-ए-अज़ा और चेहलुम से पहले लखनऊ के ऐतिहासिक रूमी गेट स्थित अजादारी मार्ग पर कथित रूप से देर रात आतिशबाजी किए जाने को लेकर ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने अपनी नाराज़गी व्यक्त की है।उन्होंने हुसैनाबाद ट्रस्ट तथा पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
मौलाना ने कहा है कि इन दिनों अय्याम-ए-अज़ा के दिन चल रहे हैं.इमाम का चेहल्लुम भी आगामी चार अगस्त को है।ग़म के इस माहौल में रूमी गेट अजादारी मार्ग पर देर रात कुछ नौजवानों द्वारा आतिशबाजी होना दुःख की बात है।
उनका कहना है कि यह मार्ग शिया समुदाय की अजादारी का प्रमुख केंद्र है.जहां पर देश-विदेश से हज़ारों अकीदतमंद ज़ियारत के लिए पहुंचते हैं.हुसैनाबाद ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारी और पुलिस प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।संबंधित अधिकारियों की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली के कारण नवाबों की धार्मिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों,बड़ा इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा जैसे पवित्र स्थलों की(पवित्रता) प्रभावित हो रही है।
यासूब अब्बास ने हैदरी टास्क फोर्स, विभिन्न कौमी इदारों शहर की अंजुमन हायमातमी से इस मुद्दे पर आवाज़ बुलंद करने की अपील करते हुए कहा है.कि सभी धार्मिक और सामाजिक संगठनों को एकजुट होकर अपनी कौमी और मजहबी विरासत की सुरक्षा के लिए आगे आकर धार्मिक स्थलों
की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाना चाहिए।

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में 32 वर्षीय मजदूर की गला काटकर हत्या, सड़क किनारे मौरंग के ढेर पर मिला शव

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *