Breaking News

जनहित में अपील: गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश में करें सहयोग, सूचना मिलते ही पुलिस को दें जानकारी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो
फिरोजाबाद, 31 जुलाई 2026।
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर की संयुक्त पहल के तहत गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा को उसके परिवार से मिलाने के लिए व्यापक जन-जागरूकता एवं तलाश अभियान चलाया जा रहा है। दोनों राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों ने आमजन से बालक की खोज में सहयोग करने की अपील की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के आधार पर गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा के फोटोग्राफ एवं आवश्यक विवरण विभिन्न माध्यमों से प्रसारित किए जा रहे हैं, ताकि उसे सकुशल खोजकर उसके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।
विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से अपील की है कि यदि यह बालक किसी बाल गृह, शेल्टर होम, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड या किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो, तो बिना विलंब संबंधित अधिकारियों को सूचित करें।
बालक की जानकारी मिलने पर तुरंत:
स्थानीय पुलिस थाना से संपर्क करें।
डायल 112 पर सूचना दें।
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर कॉल करें।
अथवा निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय को अवगत कराएं।
प्राधिकरण ने कहा है कि एक छोटी-सी सूचना भी गुमशुदा बालक को उसके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसलिए आमजन से संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की गई है।

About NW-Editor

Check Also

शादी का झांसा देकर युवती से हैवानियत, ईंट, पेचकस और चाकू से किया बेरहमी से हमला; रेलवे स्टेशन पर गंभीर हालत में छोड़कर फरार

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *