– समाजसेवी ने धर्मप्रेमियों पर की पुष्पवर्षा, बांटा प्रसाद
– बच्चों को प्रसाद वितरित करते समाजसेवी डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। श्री बिहारी जी मोटेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित श्री रामकृष्ण सांई मंदिर के छठे वार्षिकोत्सव पर समाजसेवी डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रवि द्विवेदी व उनके साथियों ने संगीतमयी सुंदरकांड पाठ किया। सर्वप्रथम मंदिर परिसर स्थित सभी प्रतिमाओं का माल्यार्पण व पूजन आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी ने विधि-विधान से कराया तत्पश्चात सुंदरकांड को सम्पादित करने वाले रवि द्विवेदी सहित मंदिर के पुजारी लक्ष्मण बाबा, लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारी, डॉ श्याम बिहारी श्रीवास्तव ने आचार्य विमलाकांत त्रिपाठी को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही आए हुए सभी धर्मप्रेमियों के ऊपर डॉ अनुराग ने पुष्पवर्षा की। फिर सभी को प्रसाद वितरित किया। अंत में बिरसा मुंडा सरस्वती संस्कार केंद्र के सभी बच्चों को प्रसाद प्रदान किया। इस अवसर पर कैप्टन लालजी श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, ऐश्वर्या एडवोकेट, सुधाकर अवस्थी एडवोकेट, शैलेंद्र रस्तोगी, शत्रुघ्न सिंह, सुरेश चंद्र, संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ विवेक श्रीवास्तव, सुरेश कुमार श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, प्रेमचंद्र मौर्य, केके सिंह, उमेश कुमार, अमित कुमार श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, आशीष मिश्र, अर्णव, अनुष्का आद्या सहित तमाम भक्त उपस्थित रहे।

News Wani