Breaking News

सांडा टी-टेन टूर्नामेंट का हुआ आगाज

– समाजसेवी शिवम नंदवंशी ने किया उद्घाटन
– टूर्नामेंट का फीता काटकर उद्घाटन करते समाजसेवी।
फतेहपुर। भिटौरा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सांडा में खेल प्रेमियों का उत्साह चरम पर रहा। बहुप्रतीक्षित सांडा टी-टेन क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवम नंदवंशी उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए औपचारिक रूप से टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। समारोह की शुरुआत में टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष शादाब आलम ने मुख्य अतिथि शिवम नंदवंशी का फूल-मालाओं के साथ आत्मीय स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर ऐसे आयोजनों की सराहना की। उद्घाटन सत्र के दौरान कमेटी के प्रमुख सदस्य शाहनवाज सिद्दीकी, एहतशाम और रमाकांत यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामवासियों ने उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजन समिति ने बताया कि इस टूर्नामेंट में क्षेत्र की विभिन्न टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का एक बेहतरीन मंच मिलेगा।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *