(राशिद हुसैन न्यूज़ वाणी)
लखनऊ: प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महामंत्री पद पर रहे स्व. श्याम लाल पुजारी की चतुर्थी पुण्यतिथि पर लोगो ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर लोगो ने स्व. श्याम लाल को एक जनसेवक, मृदुभाषी और गरीबो का सच्चा हितैषी बताया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। हर वर्ष की तरह स्व. श्याम लाल पुजारी जी की चतुर्थी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी दिनांक 24 जनवरी, 2026, दिन शनिवार को वाल्मीकिपुरी, इरादत नगर डालीगंज, लखनऊ में महर्षि वाल्मीकि निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हवन व भण्डारा का आयोजन के साथ गरीब परिवारों के पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष पुजारी राजेश वाल्मीकि ने कहा उन्होंने आजीवन जनता के बीच मे अपना समय निस्वार्थ सेवा में बिताया और लोगो की समस्याओं को सुलझाने में अपनी शक्ति लगा दी। उन्होंने राष्ट्रवादी श्रमजीवी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप मे भी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा सें निभाया व सकारात्मक बदलाव हेतु तमाम समाजिक आंदोलन किये। स्व. श्याम लाल जी सदैव जाति-पाति सें उठकर समाज को उन्नति दिशा दिखाने का निर्णय लिया और सभी को जीने का समान अधिकार दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे। मौके पर शहर के सम्मानित लोगो के साथ समिति के पदाधिकारियों में गोपाल वाल्मीकि, बृजेश चौधरी, रामकुमार वाल्मीकि, अजय बागड़ी, राजू प्रधान, विशाल वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, शत्रुहन वाल्मीकि, मंगल वाल्मीकि, राम नरेन्द्र, महेश वाल्मीकि आदि उपस्थित थे।
News Wani
