Breaking News

*उन्नाव टीम ने जबरजस्त प्रदर्शन कर ट्राफी किया अपने नाम।*

 

*उन्नाव टीम ने लोकल प्राइड इलेवन टीम को 9 रनों से पराजित किया*

*उपविजेता टीम के खिलाड़ी बाबू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार से सम्मानित किया गया*

*मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के खिलाड़ी महेंद को मिला*

मलवा विकासखंड के रेवाड़ी चौराहे पर यूनिटी फ्रेंड ग्रुप द्वारा आयोजित विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को उन्नाव और लोकल प्राइड इलेवन टीम के बीच 15–15 ओवरों का फाइनल मैच खेला गया। जिसमे लोकल प्राइड इलेवन टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। उन्नाव टीम ने अपने 15 ओवर में 8 विकेट खोकर ताबड़तोड़ बैटिंग कर 172 रन बन डाले। जिसमे महेंद्र ने 27 गेंदों में 6 छक्के और पांच चौके लगाकर 64 रन और शिवम् ने 24 गेंदों में 6 छक्के और चार चौके लगाकर 63 रनों की पाली खेली। वहीं मंगल ने 25 रनों का योगदान दिया।

लोकल प्राइड इलेवन टीम की तरफ से बाबू ने तीन ओवरों में 6 रन देकर तीन विकेट, बॉबी ने तीन ओवरों में 29 रन देकर दो विकेट लिया। जवाब में उतरी लोकल प्राइड इलेवन टीम 15 ओवरों में 9 विकेट पर 164 रन ही बना सकी। जिसमे बॉबी ने 14 गेंदों में तीन छक्के और दो चौके लगाकर 29 रन, आशु ने 14 गेंदों में 5 छक्के और एक चौका लगाकर 39 रन बनाएं, वही महेश ने 37 और बलराम ने 26 रनों का योगदान दिया।

उन्नाव टीम की तरफ श्रेयस ने तीन ओवरों 36 रन देकर दो विकेट, राहुल ने तीन ओवरों में 30 रन देकर दो विकेट लिए।

टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अंपायर प्रशांत पांडेय ने हर गेंद और हर फैसले पर पैनी निगाह बनाए रखी, जिससे मुकाबला पूरी तरह निष्पक्ष और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

फाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने विजेता टीम को एक लाख रुपए का नगद इनाम और ट्रॉफी दी, उपविजेता टीम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तेलियानी अभिषेक त्रिवेदी के द्वारा उपविजेता टीम को 50000 रूपये का इनाम और ट्रॉफी दी, विधायक जैकी ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं।

उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा होती है, लेकिन मैदान पर दिखाया गया जज़्बा और खेल भावना ही असली जीत है। विधायक ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और युवाओं से खेलों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस मौके पीयूष दीक्षित, रजय सिंह, रवि मिश्रा, सुमंत सिंह, अजीत कुमार सैनी, शैलेन्द्र सिंह, प्रवीण अग्निहोत्री, पम्मू मिश्रा, शिवम पांडेय, पवन अग्निहोत्री, सुनील दीक्षित, अजय प्रेमी, मोहित पांडेय सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

29-01-2026 news wani ftpp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *