(ताहिर हुसैन हाशमी)
मुंबईlअक्षय कुमार व्हील घुमाने और अपने खास अंदाज के साथ भारतीय टेलीविजन पर वापसी करने को तैयार में हैं। व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया का प्रीमियर 27 जनवरी 2026 को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा। लेटेस्ट प्रोमो में अक्षय अपने पूरे रंग में नज़र आ रहे हैंlहाजिर जवाब, एनर्जेटिक और आसानी से लोगों को अपनी ओर खींचने वाले। गेमप्ले के साथ ह्यूमर का तड़का लगाते हुए,प्रोमो शो के मुख्य ट्विस्ट को दिखाता हैlजहाँ हर अक्षर मायने रखता है। “शब्दों की गलतफहमी कर सकती है बेरहमी” और “अब मैटर करेगा हर एक अक्षर जब घूमेगा जादू का चक्कर” जैसी टैगलाइन माहौल बनाती हैंlयह दिखाते हुए कि कैसे शब्द, अक्षर और तेज सोच पल भर में किस्मत बदल सकते हैं।इंस्टाग्राम पर, अक्षय कुमार ने अपने खास अंदाज़ में मज़ाकिया अंदाज में अपना एक्साइटमेंट शेयर करते हुए लिखा, “किस्मत आपकी, पैसा चैनल का… और ढेर सारी मस्ती मेरी तरफ से 😉 ग्लोबली,व्हील ऑफ फॉर्च्यून टेलीविजन इतिहास के सबसे आइकॉनिक गेम शो में से एक है। वैरायटी द्वारा अमेरिकी टेलीविज़न पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एंटरटेनमेंट शो के रूप में पहचाना गयाl गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा दुनिया के सबसे लोकप्रिय टीवी गेम शो के रूप में सम्मानित किया गयाl अक्षय कुमार के साथ, व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया इंटेलिजेंस, किस्मत और एंटरटेनमेंट का एक ज़बरदस्त मिक्सचर देने का वादा करता है,जहाँ एक स्पिन सब कुछ बदल सकता है।
News Wani
