Breaking News

अवैध मेले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग, एआईएमआईएम पदाधिकारी ने सौंपा ज्ञापन

मुंब्रा (ठाणे) |  मुंब्रा क्षेत्र में प्रस्तावित एक मेले को लेकर विवाद सामने आया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन को पत्र देकर बिना अनुमति लगाए जा रहे मेले पर रोक लगाने की मांग की है। पैनल नंबर 32 के अध्यक्ष गफ्फार शेख द्वारा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, मुंब्रा पुलिस स्टेशन को दिए गए पत्र में बताया गया है कि मुंब्रा प्रभाग समिति के अंतर्गत नौशाद सिद्दीकी उर्फ चुनू नामक व्यक्ति द्वारा बिना किसी आधिकारिक अनुमति के मेला आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि पिछले वर्ष इसी स्थान पर आयोजित मेले के दौरान भारी भीड़ के कारण विवाद और झगड़े की घटनाएं सामने आई थीं। साथ ही वहां नशाखोरी और अन्य अवांछित गतिविधियों की भी शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि मेले के नाम पर अश्लील डांस कार्यक्रम भी आयोजित किए गए थे, जिससे महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि इस प्रकार का मेला दोबारा आयोजित किया गया तो दुर्घटना या अन्य अप्रिय घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में किसी भी घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। एआईएमआईएम पदाधिकारी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि बिना अनुमति लगाए जा रहे इस मेले को तुरंत रोका जाए और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

About NW-Editor

Check Also

251 KM की रफ्तार, इंस्टाग्राम LIVE और मौत का सफर: बदलापुर में BMW हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत

मुंबई से सटे ठाणे जिले के बदलापुर में तेज रफ्तार BMW कार का ऐसा खौफनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *